रुद्रपुर, मई 22 -- सितारगंज। रामलीला मैदान में फास्ट फूड वैन पर सामान खरीद रही बालिका के साथ मारपीट की। रेखा देवी निवासी वार्ड छह ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसकी पुत्री बुधवार को रामलीला ग्राउण्ड में फास्ट फूड वैन से फास्ट फूड खरीद रही थी। वहां पर अशोक कश्यप पुत्र सेवा राम निवासी ग्राम हल्दुआ अपने तीन चार साथियों के साथ आ गया। उसकी पुत्री के साथ गाली गलौच करते हुए मारपीट करने लगा। वहां आकाश मण्डल के विरोध करने पर उसको भी पीटा। बगल में चाय की दुकान वाला दिनेश कुमार बचाने आया तो उसकी भी पिटाई कर दी। मारपीट में आकाश मण्डल, दिनेश कुमार को को अस्पताल में भर्ती कराया। भीड़ एकत्रित होते हुए देख युवक बाइक छोड़ फरार हो गये। पुलिस ने अशोक कश्यप व उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.