गौरीगंज, जनवरी 29 -- मुसाफिरखाना, संवाददाता। नगर पंचायत के वार्ड संख्या 8 स्थित रामलीला मैदान से होकर गुजरने वाला मुख्य संपर्क मार्ग लंबे समय से जर्जर हालत में है। इंटरलॉकिंग से बना यह मार्ग जगह-जगह से उखड़ चुका है, जिससे राहगीरों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यह मार्ग कस्बा बाजार से गल्लामंडी के पास होकर नहर पुल तक जाता है और क्षेत्र का एक महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग माना जाता है। इसी रास्ते से नया कोट, धरौली, पलिया चंदापुर, बिसारा पूरब, बिसारा पश्चिम, नन्दौर सहित आसपास के कई गांवों के लोगों का कस्बा बाजार आना-जाना होता है। मार्ग की खराब स्थिति के चलते आए दिन वाहन खराब होने और लोगों के गिरकर घायल होने की घटनाएं सामने आ रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। क्ष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.