रुद्रपुर, फरवरी 13 -- सितारगंज। प्रशासन ने धरना, प्रदर्शन, गोष्ठी, चौपाल और कैंप जैसे सार्वजनिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए रामलीला मैदान के निकट एक बीघा भूमि चिह्नित कर अधिसूचित कर दी है। एसडीएम रविंद कुमार जुवांठा ने शुक्रवार को इस संबंध में आदेश जारी किए। उन्होंने बताया कि तहसीलदार, कोतवाली प्रभारी, नगरपालिका ईओ और एलआईयू की संयुक्त रिपोर्ट के आधार पर रम्पुरा क्षेत्र में खसरा संख्या 156 व 162 के मध्य स्थित लगभग एक बीघा भूमि को सार्वजनिक गतिविधियों के लिए उपयुक्त पाया गया। रिपोर्ट के परीक्षण के बाद उक्त स्थल को धरना-प्रदर्शन और अन्य सार्वजनिक आयोजनों के लिए अधिकृत रूप से चिह्नित कर अधिसूचित कर दिया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में ऐसे कार्यक्रम निर्धारित स्थल पर ही आयोजित किए जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...