अमरोहा, फरवरी 24 -- मंडी धनौरा, संवाददाता। नगर के रामलीला मैदान की प्रस्तावित चारदीवारी को लेकर चल रहे विवाद में इलाहाबाद उच्च न्यायालय के हस्तक्षेप के बाद निर्माण कार्य पर फिर से रोक लग गई है। न्यायालय ने अगली सुनवाई तक यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया है। आदेश सावित्री देवी बनाम राज्य उत्तर प्रदेश व अन्य प्रकरण में पारित किया गया। न्यायालय कक्ष संख्या-2 में न्यायमूर्ति अतुल श्रीधरन व न्यायमूर्ति सिद्धार्थ नंदन की पीठ ने मामले की सुनवाई की। सुनवाई के दौरान प्रतिवादी संख्या-4 की ओर से अधिवक्ता पूरी तैयारी के साथ उपस्थित नहीं हो सके। इस पर पीठ ने सख्त रुख अपनाते हुए प्रतिवादी पक्ष को अंतिम अवसर प्रदान किया व अगली सुनवाई की तिथि 16 मार्च निर्धारित कर दी। पीठ ने स्पष्ट किया कि यदि अगली तिथि पर प्रतिवादी संख्या-4 की ओर से कोई उपस्थित नहीं होत...