लखीमपुरखीरी, जनवरी 2 -- मझगईं थाने के पृथ्वीपुरवा चौराहे पर चल रहे रामलीला मेले में राम-रावण युद्ध का मंचन किया गया। इसे देखने आसपास के गांवों के बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा। पास से गुजरे पलिया-निघासन हाईवे पर यातायात भी नियंत्रित किया गया। मेला आयोजक संतोष यादव ने सभी सहयोगियों का आभार जताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...