रुद्रपुर, सितम्बर 23 -- रुद्रपुर, संवाददाता। नगर की प्रमुख बस स्टैंड वाली रामलीला में मंगलवार को तृतीय दिवस की लीला मंचन हुआ। वनों में सुबाहु-मारीच की करतूतों, विश्वामित्र का यज्ञ विध्वंस, ताड़का का विकराल रूप और वध, अहिल्या उद्धार, सीता स्वयंवर, धनुष का टूटना तथा राम-परशुराम संवाद तक की झांकियां प्रस्तुत की गईं। मुख्य अतिथि के रूप में सतपाल गाबा, मनोज गाबा, नीलम अरोरा व चारू ने प्रभु श्रीरामचन्द्र जी के चित्र पर दीप प्रज्जवलित कर मंचन का शुभारंभ किया। मंच पर गणेश वंदना के बाद प्रथम दृश्य में दिखाया गया कि राक्षस सुबाहु-मारीच आम जनमानस को लूटते और यज्ञ विध्वंस करते हैं। गुरु विश्वामित्र की पुकार पर राम-लक्ष्मण वनों में जाकर ताड़का और सुबाहु का वध करते हैं जबकि मारीच भाग निकलता है। इसके बाद राम से अहिल्या उद्धार और जनकपुरी में सीता स्वयंवर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.