रांची, सितम्बर 26 -- रांची, संवाददाता। दिल्ली कैंटीन, सेक्टर-2 स्थित रामलीला मैदान शुक्रवार को रामभक्ति और भावनाओं से सराबोर रहा। पारंपरिक रामलीला मंचन के अंतर्गत प्रस्तुत किए गए प्रसंग सीता हरण, जटायु-रावण युद्ध और शबरी-राम मिलन ने दर्शकों को गहराई तक प्रभावित किया। मंचन की शुरुआत रावण के साधु वेश में छलपूर्वक माता सीता के समीप पहुंचने और उनके हरण के दृश्य से हुई। इस प्रसंग के साथ ही पूरा पंडाल 'सीता माता की जय' और 'जय श्रीराम' के नारों से गूंज उठा। इसके बाद जटायु और रावण के बीच हुआ भीषण युद्ध मंच पर जीवंत हुआ। जटायु के साहस और बलिदान को देखकर दर्शक भावुक हो उठे और कई लोगों की आंखें नम हो गईं। भावपूर्ण क्षण रहा शबरी और श्रीराम का मिलन सबसे भावपूर्ण क्षण शबरी और श्रीराम का मिलन रहा। जब शबरी ने श्रद्धा से भरे मन से प्रभु को बेर अर्पित किए,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.