चंदौली, सितम्बर 23 -- चहनिया,हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के रामगढ़ में 152 वर्ष से जारी सुप्रसिद्ध रामलीला की शुरुआत बीते रविवार की देर रात को हुई। चौदह दिनों तक अनवरत चलने वाली रामलीला की शुरुआत लोकनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामगढ़ के संस्थापक प्रबंधक धनंजय सिंह ने भगवान प्रभु श्रीराम की पारंपरिक तरीके से आरती उतारकर की। कहा प्रभु श्रीराम हम भारतवासियों के आराध्य हैं और उनका जीवन हर व्यक्ति को मर्यादा, पुरुषार्थ और लक्ष्य के प्रति समर्पण का बड़ा संदेश देता है। जिसे हमलोग पूर्ण रूप से निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि रामलीला हमारे धर्म, संस्कृति और विरासत का प्रतीक है। रामलीला के मंचन के प्रथम दृश्य में रावण और अन्य राक्षसों के अत्याचार से कराह रही पृथ्वी को अत्याचार मुक्त करने के लिए देवतागण भगवान विष्णु से पृथ्वी पर अवतार लेने की प्रार्थना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.