महाराजगंज, अक्टूबर 14 -- बृजमनगंज, हिन्दुस्तान संवाद। बृजमनगंज कस्बे के रामलीला पड़ाव मैदान में रविवार को पारंपरिक रामलीला मेला का आयोजन हुआ। इस दौरान रावण दहन के साथ सदियों पुरानी सांस्कृतिक परंपरा एक बार फिर जीवंत हो उठी। कार्यक्रम की शुरुआत ठाकुरद्वारा परिसर से निकली प्रभु श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण की झांकी से हुई। बैंड-बाजे और जयघोषों के बीच जब यह डोल रामलीला मैदान पहुंचा तो पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूब गया। उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्ष जायसवाल ने आरती दिखा कर किया। इसके उपरांत लक्ष्मण और मेघनाथ युद्ध का दृष्यांकन किया गया। इस दौरान कलाकारों ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। संध्या समय में जैसे ही रावण का विशालकाय पुतला अग्नि के हवाले किया गया। पूरा मैदान जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष रामकुमार कसौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.