सिद्धार्थ, फरवरी 9 -- भनवापुर। भनवापुर ब्लॉक क्षेत्र के धनोहरी गांव में चल रहे रामलीला मंचन के तीसरे दिन कलाकारों ने भगवान श्रीराम और माता सीता के विवाह की लीला का भावपूर्ण मंचन किया। राम विवाह के दृश्य ने श्रद्धालुओं और दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया।कलाकारों ने दिखाया कि राजा जनक ने माता सीता के स्वयंवर की घोषणा की। शर्त यह थी कि जो कोई भगवान शिव के दिव्य धनुष को उठाकर उसकी प्रत्यंचा चढ़ाएगा, वही सीता का वर बनेगा। अनेक बलशाली राजा प्रयास कर थक गए, परंतु शिवधनुष टस से मस न हुआ। उसी समय गुरु विश्वामित्र के आदेश पर अयोध्या के राजकुमार भगवान श्रीराम स्वयंवर मंडप में पधारे। जैसे ही श्रीराम ने सहज भाव से शिवधनुष को उठाया, संपूर्ण सभा स्तब्ध रह गई। धनुष की प्रत्यंचा चढ़ाते ही वह टूट गया और मिथिला नगरी जय-जयकार से गूंज उठी। इस दौरान वीरेंद्र मणि,...