बुलंदशहर, सितम्बर 20 -- नगर क्षेत्र में चल रही वार्षिक स्टेज रामलीला में तीसरे दिन शुक्रवार रात को वृंदावन के कलाकारों ने राजा दशरथ के यहां भगवान श्रीराम का जन्म तथा उनकी बाल लीलाओं का मनमोहक मंचन किया। इसके बाद चारों भाइयों का विद्या पढ़ना, शिकार खेलना, अयोध्या में ऋषि विश्वामित्र के आगमन, राजा दशरथ से श्रीराम और लक्ष्मण को मांग कर ले जाना तथा ताड़का वध की लीला का मंचन देख दर्शको रोमांचित हो उठे। दर्शकों द्वारा लगाए गए जयश्री राम के नारों से रामलीला मैदान गूंज उठा। इस दौरान कमेटी के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंघल, महामंत्री विनोद खन्ना, मयूर गुप्ता, विनीत वार्ष्णेय, आशीष भोला, दीपक गुप्ता, महेश गुप्ता, पंकज सिंघल, डब्बू सहित कमेटी के समस्त पदाधिकारी मौजूद रहे। ---
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.