बागपत, सितम्बर 27 -- रामलीला में वीर अभिमन्यु नाटक की लीला का मंचन हुआ। मंचन में वीर अभिमन्यु की वीरता का वर्णन किया गया। दोघट कस्बे में रामलीला का शुभारंभ भगवान गणेश वंदना व मां दूर्गा की आरती से किया गया। रामलीला मंचन में स्थानीय कलाकारों द्वारा वीर अभिमन्यु नाटक का मंचन किया। मंचन में गुरुद्रोणाचार्य की ओर से चक्रव्यूह की रचना की गई थी। युद्ध में अनेकों वीरों को वीरगति प्राप्त हुई, लेकिन अभिमन्यु योद्धा जो अभी यौवन को भी प्राप्त नहीं हुआ था। अभिमन्यु युद्ध की विभीषिका की भेंट चढ़ा जाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...