बुलंदशहर, अक्टूबर 3 -- रामलीला महोत्सव में भरत मिलाप पर शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ समिति के पदाधिकारियों ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना करते हुए किया। यह यात्रा गंगा मंदिर से शुरू होकर पदम सिंह गेट, गांधी मार्ग, होली ब्रह्मनान, ककराला, सुभाष मार्ग, कबाड़ी बाजार चौराहा, जेवर अड्डा चौराहा, जंक्शन मार्ग आदि स्थानों से होते हुए रामलीला मैदान में पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा का नगर में श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा करके स्वागत किया। साथ ही श्रीराम के जयकारों की गूंज सुनाई दी। इस मौके पर दीपक गर्ग, पुनीत साहनी, सचिन गोविल, संचिन बंसल आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.