संभल, अक्टूबर 3 -- महिलाओं-बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के लिए मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के तहत एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई और एएसपी दक्षिणी अनुकृति शर्मा के निर्देशन चलाया जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक महिला ने बुधवार रात पुलिस टीम के साथ हजरतनगर गढ़ी रामलीला में नुक्कड नाटक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं-बालिकाओ को उनकी सुरक्षा, आत्मरक्षा और अपराध के खिलाफ आवाज उठाने के लिए जागरूक करना था। इस दौरान महिलाओं-बालिकाओ को बताया गया कि मिशन शक्ति अभियान का लक्ष्य महिलाओं और बालिकाओं के लिए एक सुरक्षित और सशक्त माहौल बनाना है। उन्हें अपनी सुरक्षा के लिए सतर्क रहने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। पुलिस टीम ने महिलाओं-बालिकाओ को आत्मरक्षा के विभिन्न गुर सिखाए। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.