देहरादून, जनवरी 7 -- मातृशक्ति रामलीला कमेटी द्रोणनगरी द्वारा बुधवार को डोभालवाला में आयोजित रामलीला मंचन के सातवें दिन सीता की खोज, बाली-सुग्रीव युद्ध, बाली वध, हनुमान का लंका में प्रवेश प्रसंग का भावपूर्ण एवं प्रभावशाली मंचन किया गया। महिला कलाकारों ने सशक्त अभिनय, सजीव संवाद और प्रभावी मंच-सज्जा से हरेक प्रसंग को जीवंत कर दिया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. स्वामी एस. चंद्रा ने कहा कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से ऐसे आयोजनों को नई ऊर्जा मिलती है। रामलीला समिति अध्यक्ष एवं निर्देशिका लक्ष्मी मलासी के नेतृत्व में राम (पूनम), लक्ष्मण(कमला), सीता(रश्मि), तारा (अमिता), शबरी (माया रावत), रावण (सुनीता जोशी), सुग्रीव (रुकमणी), हनुमान (पुष्पा डुकलान), अंगद (संतोष गुसांई), जटायु-जामवंत (रानी जोशी) सहित अनेक कलाकारों ने सहभाग...