जौनपुर, नवम्बर 8 -- सुइथाकला, हिन्दुस्तान संवाद। थाना सरपतहां क्षेत्र के एक गांव में चल रहे राम लीला मंचन के दौरान शुक्रवार की रात को कुछ दबंगों ने वहां पहुंचकर अचानक बवाल शुरू कर दिया। इससे रामलीला मंचन कर रहे कलाकार और आयोजन के साथ ग्रामीणों में भी खासा आक्रोश बढ़ गया। जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के पूरा सम्भलशाह गांव में प्रतिवर्ष की भांति राम लीला का आयोजन किया जाता रहा है। शुक्रवार को जब रामलीला शरू हुआ तो थोड़ी देर बाद कुछ दबंग लाठी डंडे लेकर कुछ लोगों को मारने पीटने लगे और राम लीला को बंद करा कर भाग गए। अचानक हुए इस घटनाक्रम से लोगों में हड़कंप मच गया। राम लीला समिति के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, लेकिन पुलिस ने तत्काल कोई कार्रवाई नहीं की। आखिर में पुलिस की कार्य प्रणाली से नाराज लोगों का गुस्सा बढ़ गया। शनिवार को दस बजे सुबह र...