गोरखपुर, मार्च 23 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। खोराबार क्षेत्र के भैंसहा गोला निवासी अनुज पांडेय ने चौरीचौरा पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार को जोधपुर में रामलीला हो रहा था। वह रामलीला देख रहा था। अजीत उर्फ पिंटू निषाद बाइक को लापरवाही पूर्वक चलाते हुए आया और उनके पैर पर चढ़ा दिया। जब विरोध किया तो गाली देते हुए फोन से अपने भाई राजेश को भी बुलाकर उन्हें लाठी-डंडों से बुरी तरह से मारपीट कर घायल कर दिया। उनका मोबाइल तोड़ दिया। बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मारपीट व तोड़फोड़ का केस दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.