कानपुर, जनवरी 29 -- कानपुर। खालसा दल संस्था, गुरुद्वारा बाबा नामदेव समिति, सिख पंजाबी वेलफेयर सोसायटी, नानक वेलफेयर सोसायटी, सुखासन सेवा सोसायटी और लाजपत नगर दशहरा कमेटी, श्री गणेश सेवा समिति संयुक्त रूप से 31 जनवरी को श्री रामलीला ग्राउंड, लाजपत नगर में गुरु हर राय साहिब के प्रकाश पर्व पर गुरमत समागम का आयोजन कर रही है। इसमें दिल्ली से भाई सिमरप्रीत सिंह और लुधियाना से भाई जसकरन सिंह संगत को निहाल करेंगे। यह जानकारी पत्रकार वार्ता में मोहन जीत सिंह गंभीर, सरदार नीतू सिंह, अमरजीत सिंह पम्मी, परमजीत सिंह चंडोक और गुरविंदर सिंह वासू ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.