बरेली, मार्च 8 -- वर्ल्ड हेरिटेज लिस्ट में शामिल विश्व धरोहर बरेली के बड़ी बमनपुरी क्षेत्र में होली के अवसर पर होने वाली 165वीं फाल्गुनी रामलीला मंगलवार को पताका यात्रा के साथ शुरू हुई। पताका यात्रा की शुरुआत श्री नृसिंह मंदिर से विधिवत पूजन के साथ हुई। मंदिर में सबसे पहले गणपति, हनुमानजी का पूजन किया गया। इसके बाद भगवान नृसिंह का आशीर्वाद लेकर पताका यात्रा का शुभारंभ हुआ। पूजन रामलीला कमेटी के संरक्षक उप सभापति नगर निगम सर्वेश रस्तोगी, अध्यक्ष राजू मिश्रा एवं मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष हिंदू युवा वाहिनी कुंवर सिद्धराज सिंह, पंडित राहुल शर्मा, पंडित केशरी नंदन कौशिक ने कराया। धूमधाम से निकली पताका यात्रा में सैकड़ों राम भक्त शामिल हुए। यात्रा बमनपुरी, मलूकपुर चौराहा, सौदागरान, सीता राम कूंचा, बड़े बाजार, गढ़ईया, छोटी ब्रह्मपुरी से होती हुई वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.