अयोध्या, सितम्बर 29 -- अयोध्या, संवाददाता। सरयू गेस्ट हाउस में संत पंकज कृष्ण शास्त्री से मुलाकात के बाद राज्य सूचना आयुक्त डॉ दिलीप अग्निहोत्री ने कहा कि राम मंदिर बनने के बाद नई अयोध्या परिलक्षित हो रही है। इस आध्यात्मिक उत्साह का सर्वत्र अनुभव किया जा सकता है। इस परिवेश में अयोध्या के संतों की प्रेरणा से होने वाली रामलीला के माध्यम से सनातन चेतना का जागरण हो रहा है। भविष्य की घटनाओं को देखते हैं, लेकिन प्रकट नहीं होते देते। इसी को उनकी लीला कहा जाता है। रामलीला में इसी भाव की रोचक प्रस्तुति होती है। समय बदला, तकनीक बदली ,लेकिन सदियों से रामलीला की यात्रा जारी है। राम चरित मानस रामायण एक अद्भुत ग्रंथ है। इसे लोग कथा, गीत, प्रवचन, कहानी तथा अन्य किसी न किसी रूप में प्रदर्शित कर आनन्दित होते हैं। --
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.