मथुरा, अगस्त 14 -- राधाकुंड। कस्बे की रामलीला के कलाकार संगीतकार एवं गायक विष्णु पुरोहित का बुधवार सुबह घर पर स्नान करते समय निधन हो गया। 60 वर्षीय विष्णु 5 दशक से रामलीला में भूमिका निभा रहे थे। उनके द्वारा रामलीला में अनेकों पात्र निभाए जाते थे। होली के आयोजन उनके बिना अधूरे लगते थे। उनके बड़े पुत्र राम पुरोहित ने उन्हें मुखाग्नि दी। उनकी अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। उनके निधन पर मुरारी गोस्वामी, छत्तर चौधरी, तुलसीराम गौड़, विष्णु शुक्ला, राकेश कौशिक, बिरजू देशला, राधेश्याम कौशिक, चंचल कौशिक, कन्हैया पुरोहित, राधावल्लभ पुरोहित, रणवीर चौधरी, अवध विहारी गोस्वामी, मनमोहन कौशिक आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...