नैनीताल, सितम्बर 5 -- मुक्तेश्वर। धारी क्षेत्र की नव जागृति श्री रामलीला कमेटी धानाचूली की शुक्रवार को नई कार्यकारिणी गठित की गई। जन मिलन केंद्र के सभागार में आयोजित बैठक में मयंक बिष्ट को अध्यक्ष और दान सिंह लोधियाल को सचिव चुना गया। इसके अलावा लाल सिंह को उपाध्यक्ष, हरीश सिंह को कोषाध्यक्ष, भ्यूराज सिंह को उप सचिव, जीवन सिंह को व्यवस्थापक, तेज सिंह को कैप्टन, चन्दन सिंह को उप कैप्टन, बच्ची सिंह को संचालक और प्रमोद सिंह को संयोजक बनाया गया। संरक्षक मंडल में पूर्व कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के साथ ग्राम प्रधान और बीडीसी सदस्य के साथ अन्य लोगों को भी शामिल किया गया है। बैठक में पूर्व अध्यक्ष भूपाल सिंह बिष्ट, ग्राम प्रधान हंसा लोधियाल, वन सरपंच गोपाल सिंह, धनसिंह, खीम सिंह, किशन सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...