नैनीताल, अगस्त 20 -- मुक्तेश्वर। धारी में संयुक्त श्रीरामलीला कमेटी चौखुटा, मझेड़ा, गजार, पोखराड़ एवं झांझर का अध्यक्ष संजय बिष्ट को चुना गया। सुरेंद्र सिंह बिष्ट को उपाध्यक्ष, पंकज सिंह बिष्ट को सचिव, सुरेंद्र बिष्ट को सह सचिव, महेंद्र बिष्ट को कोषाध्यक्ष, पूरन सिंह बिष्ट को कार्यालय प्रभारी नियुक्त किया गया है। पदाधिकारियों ने बताया कि कमेटी चौखुटा, मझेड़ा, गजार, पोखराड़ एवं झांझर पांच गांव की रामलीला कमेटी है। सितंबर में तालीम शुरू की जाएगी। धारी में यह दिन की रामलीला आयोजित जाती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...