बदायूं, जनवरी 1 -- बदायूं। बुधवार को राम लला के प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ पर महिला पतंजलि योगपीठ हरिद्वार की बदायूं इकाई ने मंदिर में भजन-कीर्तन कर प्रसाद वितरण किया। महिला पतंजलि योग पीठ बदायूं ने आर्य समाज स्थित मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के दूसरी वर्षगांठ के शुभ अवसर भजन गाये। रामधुन गाकर श्रीराम के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। इसके बाद राहागिरों के मध्य प्रसाद वितरण किया। जिला प्रभारी उमा वार्ष्णेय ने बताया कि महिला पतंजलि योग समिति योगा के अलावा अन्य कई सामाजिक कार्यक्रम कराती रहती है। इसी क्रम में आज प्रभु श्रीराम के प्रति हमारी सदस्यों ने अपनी भक्ति भावना को प्रकट करते हुए कार्यक्रम किया। इस मौके पर ज्योति, मुनमुन वर्मा, तनिष्का गुप्ता, कंचन रस्तोगी, सीमा, रीता, रश्मि गुप्ता, साधना शर्मा, नीलम, कांति देवी, अंजू, ...