जौनपुर, फरवरी 9 -- जंघई। समाजसेवी संस्था आरएमएस के संस्थापक रविंद्र कुमार मिश्रा के नेतृत्व में शनिवार को रामलला का दर्शन करने जंघई क्षेत्र से 70 ग्रामीण अयोध्या के लिए रवाना हुए। सभी श्रद्धालुओं को बस एवं छोटे वाहनों से रामलला के दर्शन के लिए ले जाया गया। यह कार्यक्रम स्वर्गीय कुमकुम देवी पत्नी चंद्रशेखर मिश्रा की स्मृति में आयोजित किया गया। विगत 11 वर्षों से संस्था आठ फरवरी को गरीब और असहाय लोगों के लिए निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर, तीर्थ स्थलों का भ्रमण तथा अन्य सामाजिक कार्य करती है। रविंद्र कुमार मिश्रा ने किसी की मृत्यु होने पर उसे अंतिम संस्कार के लिए वाराणसी या प्रयागराज ले जाने के लिए वैकुंठ रथ चलवा रखा है। इसकी सेवा जरूरतमंदों को बराबर मिल रही है। अयोध्या की यात्रा में जय प्रकाश पाठक, आरती पाठक, गुलाब जायसवाल, आरती मिश्रा, मनोर...