औरंगाबाद, जनवरी 16 -- औरंगाबाद के रामलखन सिंह महाविद्यालय परिसर में शुक्रवार को रामलखन बाबू की पुण्यतिथि मनाई गई। इसकी अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ विजय रजक ने की। प्राचार्य ने महाविद्यालय परिसर में स्थापित रामलखन बाबू की प्रतिमा पर फूलों की माला पहनाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके द्वारा किए गए अनगिनत कार्यों का बखान किया। प्राचार्य ने कहा कि रामलखन सिंह यादव ने बिहार में शिक्षा की लौ जलाई और इसका लाभ हर वर्ग के बच्चों को मिला। शिक्षा ने बच्चों के जीवन में बड़ा बदलाव लाया। इस मौके पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक एवं कर्मचारी तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.