बक्सर, जनवरी 10 -- पेज-04 के लिए रामरेखा घाट मार्ग से अतिक्रमणकारियों को हटाने का दिया निर्देश नाव चालकों को घाट किनारे नाव लगाने का दिया निर्देश बक्सर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। स्थानीय नगर परिषद के कार्यालय कक्ष में शनिवार को रामरेखा घाट और लाइट एंड साउंड के सर्वांगीण विकास से संबंधित बैठक हुई। इस दौरान आगामी मकर संक्रांति व मौनी अमावस्या मेले को लेकर रामरेखा घाट पर तैयारियों को पुख्ता करने पर कमिटी के सदस्यों ने गहन मंथन किया। मेले के अवसर पर रामरेखा घाट से पुलिस चौकी तक माइकिंग की व्यवस्था होगी। ताकि दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं का समुचित मार्गदर्शन किया जा सके। इसके लिए घाट पर कंट्रोल रूम की स्थापना की जाएगी। कमिटी की ओर से रामरेखा घाट की समुचित साफ-सफाई, रौशनी, शौचालय व पेयजल का प्रबंध करने पर जोर दिया गया। इसके अलावा उक्त अवसर पर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.