बोकारो, मार्च 24 -- रामरुद्र सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस बोकारो जिले में कक्षा 9 में प्रवेश के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा सोमवार को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुई। इस प्रवेश परीक्षा में कुल 580 विद्यार्थियों ने भाग लिया। परीक्षा को निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं। इस परीक्षा के सफल संचालन के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी जगन्नाथ लोहरा व जिला शिक्षा अधीक्षक अतुल कुमार चौबे स्वयं उपस्थित रहे और समस्त प्रक्रिया की निगरानी की। उनकी उपस्थिति से परीक्षा संचालन और अधिक सुव्यवस्थित व पारदर्शी बना। इस अवसर पर रामरुद्र सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस चास के प्राचार्य संतोष कुमार ने नौवीं कक्षा की प्रवेश परीक्षा में भाग लेने वाले सभी छात्रों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.