एटा, जनवरी 1 -- जलेसर। ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत बेरनी के मजरा राम रायपुर में एक वर्ष से सफाई कर्मचारी नहीं आ रहा है। उससे गांव में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए है। गंदगी भरने से नालियों का पानी गलियों में भरने लगता है। परेशानी होने पर गांव के लोग स्वयं ही गलियों, नालियों की साफ-सफाई करने को विवश हो रहे है। ग्राम पंचायत बेरनी का मजरा राम रायपुर में बीते एक वर्ष से सफाई कर्मी नहीं पहुंच रहा है। उससे गांव की अधिकांश नालियां गंदगी के कारण बंद हो गई है। उससे नालियों का पानी मार्ग में भर जाता है। उससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानी होती है। नालियों का पानी मार्ग में भरने से गंदगी और बदबू उठने से लोगों को दिक्कत होती है। तब गांव के लोग स्वयं ही नालियों की साफ-सफाई करते है। उसके बाद ही नालियों में पानी का आवागमन शुरू हो पाता है। सफाई न होन...