धनबाद, जनवरी 1 -- बरोरा। नववर्ष के प्रथम दिन चिटाही धाम के रामराज मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी है। अहले सुबह से ही श्रद्धालुओं का मंदिर परिसर में आगमन शुरू हो गया था। मंदिर तक पहुंचने वाली सभी रास्ते में जाम की स्थिति बनी हुई है। चिटाही धाम एवं फुटबॉल ग्राउंड में वाहनों की पार्किंग से भरा हुआ है। श्रद्धालु मंदिर के समीप स्थित खोदो नदी में वोटिंग का भी जमकर आनंद लिया। विधि व्यवस्था के लिए मंदिर कमेटी के सदस्य और स्थानीय पुलिस सक्रिय दिखे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.