हापुड़, अगस्त 25 -- बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव नूरपुर में शुक्रवार शाम 17 बीघा जमीन ठेके पर गुस्साए हिस्ट्रीशीटर बेटे ने पिता की गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्यारोपी के खिलाफ उसकी भाभी ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वहीं पुलिस की तीन टीमें आरोपी की तलाश में दर दर की ठोकर खा रही है, लेकिन अभी तक हत्यारोपी का पता नहीं लगा सकी है। हालांकि पुलिस का दावा है कि जल्द ही हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ग्राम नूरपुर निवासी गीता ने बाबूगढ़ थाने में मुकदमा दर्ज कराया। उसने बताया कि उनका देवर अजीत सिंह है। 22 अगस्त की शाम उसके सुसर राममेहर सिंह (82) और देवर अजीत सिंह घर मैं बैठकर शराब पी रहे थे। दोनों में खेत की जमीन ठेके पर देने को लेकर बहस हो गई। इस बीच अजीत ने ससुर राममेहर सिंह के सीने और पेट में गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गया। पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.