संवाददाता, फरवरी 21 -- जेई रामभवन और उसकी पत्नी दुर्गावती के शिकार सभी 34 पीड़ित बच्चों को कोर्ट ने बड़ी राहत दी है। इन बच्चों के यौन शोषण के दोषी रामभवन और दुर्गावती को मृत्यु दंड की सजा सुनाने के बाद अदालत ने यह भी आदेश दिया है कि सरकार पीड़ित परिवारों को दस-दस लाख रुपये मुआवजा देगी। सीबीआई के सहायक लोक अभियोजक सौरभ सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी को कोर्ट ने पत्र जारी किया है। यौन शोषण मामले में 34 बच्चों के पोर्न वीडियो न्यायालय के समक्ष आए हैं। इन सभी के परिवारों को यह मुआवजे की राशि मिलेगी।छह माह के भीतर मृत्युदंड की तीसरी सजा नाबालिग बच्चों के यौन शोषण के दोषी जेई रामभवन और पत्नी दुर्गावती को मृत्यु दंड की सजा के साथ जिले में कानून का इकबाल एक बार फिर से बुलंद हुआ। पिछले छह माह के भीतर अदालत ने फांसी की तीसरी सजा सुनाईं। इनमें चार लोग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.