पाकुड़, अप्रैल 23 -- पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में घटित हिंसा में कई परिवार घर से बेघर हो गए है। कुछ पीड़ित परिवार बंगाल से पाकुड़ में शरण लिए हुए है। ऐसे हिंसा पीड़ितों को राम भक्त सेवा दल ने सोमवार देर शाम पीड़ितों को खाने पीने की सामग्री वितरण किया गया। दल के सनातनी सागर ने कहा हिंसक घटना का संगठन निंदा करती है। आज हमारा संगठन हिंसा पीड़ितों को खाद्य सामग्री दिया है। लोगों की मदद का कार्य संगठन की ओर से निरंतर चलता रहेगा। वहीं जिला अध्यक्ष रतन भगत ने बताया कि बहुत जल्द हमारी टीम बंगाल के धूलियान स्थित कई गांवों में जाकर पीड़ितों के बीच सामग्री का वितरण करेगी। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष राहुल सिंह, प्रदेश महामंत्री राम ठाकुर, जिला महामंत्री दुलाल सिंह मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.