फिरोजाबाद, दिसम्बर 16 -- टूंडला। अनियमितताओं के चलते श्रीमती रामबेटी जूनियर हाईस्कूल के प्रधानाध्यापक को निलम्बित कर दिया है। ग्राम प्रधान मुन्नी देवी ने बताया है कि प्रधानाध्यापक उदयराज सिंह का व्यवहार बच्चों व शिक्षकों के प्रति सही नहीं था। इसके साथ ही उनके समय में विद्यालीय में कोई अनुशासन नहीं था। वे स्वयं ही चारपाई डालकर विद्यालय में बैठ जाया करते थे। उनके द्वारा बरती जाने वाली अनियमितताओं को लेकर जब शिकायत बीएसए से की गई तो उनकी जांच की गई। इस सम्बंध खंड शि़क्षाधिकारी ज्योति पाठक ने बताया है कि जब विद्यालय के प्रधानाध्यापक की जांच की गई तो वे जांच में दोषी पाये गए इसके चलते उनको निलम्बित कर दिया है। घने कोहरा से बस व रेल यातायात हुआ प्रभावित टूंडला। दो दिन से क्षेत्र में पड़ रहे घने कोहरा से बस व रेल यातायात प्रभावित हो गया है। कोहरा...