सिमडेगा, फरवरी 19 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रामविलास बड़ाईक ने कई क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया। अभियान के दौरान उन्होंने घर-घर जाकर मतदाताओं से मुलाकात की और विकास के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। मौके पर उन्होंने क्रम संख्या 07 पर स्थित अपने चुनाव चिंह बक्शा छाप में मुहर लगाकर विजयी बनाने की अपील की। इधर बुधवार की शाम पार्टी प्रत्याशी रामबिलास बड़ाईक ने शहर में डोर टू डोर जनसम्पर्क अभियान चलाते हुए शहरवासियों से रामबिलास बड़ाईक के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...