बस्ती, फरवरी 7 -- बस्ती, निज संवाददाता। सरस्वती विद्या मंदिर रामबाग में शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आयोजित 'परीक्षा पे चर्चा 2026' के 9वें संस्करण का लाइव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम सीबीएसई सिटी कोऑर्डिनेटर व विद्यालय प्रधानाचार्य गोविन्द सिंह के नेतृत्व में सभी कक्षाओं में डिजिटल बोर्ड के माध्यम से कार्यक्रम किया गया। छात्रों ने प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए प्रेरणादायक संदेशों को ध्यानपूर्वक सुना और उन्हें अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। प्रधानमंत्री ने तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता एआई का अध्ययन में सहायक साधन बताते हुए उन्होंने निरंतर परिश्रम को सफलता का मूल आधार बताया। प्रधानाचार्य गोविन्द सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों को परीक्षा को बोझ नहीं, बल्कि अवसर के रूप में देखना चाहिए। सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। निरंतर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.