प्रयागराज, फरवरी 8 -- प्रयागराज। रामबाग फ्लाईओवर के समीप रविवार को कबाड़ के ढेर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग की उठती तेज लपटें व धुएं से राहगीरों व आसपास के लोगों में खलबली मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने तत्काल आग पर काबू किया। एफएसओ राजेश कुमार ने बताया कि अज्ञात कारणों से आग लगी थी। आशंका है कि किसी ने जलती बीड़ी अथवा सिगरेट फेंक दिया होगा। घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...