संतकबीरनगर, सितम्बर 10 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की तहसील खलीलाबाद का निर्वाचन मंगलवार को कराया गया। मतदान प्रक्रिया के बाद हुई मतगणना में राम प्रताप यादव को अध्यक्ष व उदयभान चौधरी को मंत्री पद पर विजयी घोषित किया गया। सहयोगियों ने माला पहनाकर पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। तहसील लेखपाल संघ के चुनाव में कुल 105 लेखपालों में से 102 ने मतदान किया। मतगणना में अध्यक्ष पद पर रामप्रताप यादव को 52 वोट मिले। उनके प्रतिद्वंद्वी संजय यादव को 50 वोट प्राप्त हुए। इस तरह 2 वोटों के अंतर से रामप्रताप यादव तहसील अध्यक्ष चुने गए। अन्य पदों पर भी चुनाव हुए। उदयभान चौधरी 57 वोट पाकर मंत्री चुने गए। सोमनाथ को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और वीरेंद्र कुमार को कनिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया। नेबूलाल उपमंत्री और प्रमिला कोषाध्यक्ष बनीं। नवनिर्वाचि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.