पीलीभीत, जनवरी 9 -- रामपुर अमृत से मवैया गांव तक 1.83 करोड़ से लोक निर्माण विभाग पक्की सड़क बनाएगा। पहली बार बनने जा रही इस सड़क के निर्माण से धनगवां, तनाया, नवदिया, मुड़गवा समेत कई गांवों के वाशिंदों के लिये सहूलियत होगी। समय की बचत होगी। पूर्व मंत्री रामसरन वर्मा और उनके पुत्र विधायक विवेक वर्मा ने शुक्रवार इस सड़क के कार्य का शिलान्यास किया। विधायक ने बताया कि काफी समय से यहां के लोग इस सड़क के निर्माण की मांग कर रहे थे। विधायक ने लोनिवि. के अफसरों से जल्द गुणवत्तापरक सड़क निर्माण के निर्देश दिए हैं। इस मौके पर प्रधान रामनरेश वर्मा, सुरेश वर्मा के अलावा लोनिवि. अफसर व ग्रामीण मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...