प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 24 -- लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। किसानों के लिए समस्या का कारण बने छुट्टा मवेशियों को संरक्षित करने के लिए दो नई गोशालाएं बनाई जाएंगी। गोशाला बनाने के लिए गांव में जमीन चिह्नित कर ली गई है। जल्द निर्माण कार्य शुरू होगा। महीने भर बाद गांवों में घूम रहे छुट्टा मवेशियों को संरक्षित कर किसानों को समस्या से निजात दिलाया जाएगा। रामपुर संग्रामगढ़ ब्लॉक में अब तक बनी आधा दर्जन गोशालाओं में छुट्टा मवेशियों को संरक्षित करने के लिए जगह नहीं है। जिससे खेतों में घूमकर छुट्टा मवेशी फसल नष्ट कर रहे हैं। इससे किसानों को बड़ी समस्या हो रही है। किसानों की शिकायत के बाद भी छुट्टा मवेशियों को पकड़ने की प्रक्रिया नहीं हो रही है। किसानों को छुट्टा मवेशी की समस्या से निजात दिलाने के लिए प्रशासन के निर्देश पर दो नई गोशालाएं बनाई जाएंगी। गोशा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.