रामपुर, फरवरी 15 -- रामपुर। अधिवक्ता फारूख अहमद की हत्या के मामले को लेकर शनिवार को बार एसोसिएशन रामपुर का प्रतिनिधि मंडल बरेली पहुंचा और अपर पुलिस महानिदेशक रमित शर्मा से मुलाकात की। बार महासचिव ने साफ किया है कि अगला निर्णय सोमवार को बार की बैठक में लिया जाएगा। मालूम हो कि अधिवक्ता फारूख अहमद की तीन दिन पहले जिला पंचायत में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आरोप है कि यह हत्या जिला पंचायत के बाबू असगर अली ने की है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है। इस मामले को लेकर वकीलों में आक्रोश है। शुक्रवार को वकीलों ने आंबेडकर पार्क के सामने करीब छह घंटे रोड जामकर धरना दिया था। देर शाम इस आश्वासन के बाद धरना स्थिगित किया गया था कि शनिवार को एडीजी जोन बरेली से मुलाकात होगी। इसी क्रम में बार अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद लोधी, बार एसोसिएशन के महा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.