अररिया, दिसम्बर 17 -- अररिया, निज संवाददाता जिले के अररिया प्रखंड के रामपुरकोदरकट्टी पंचायत स्थित मध्य विद्यालय लहना रामपुर में लगातार हो रही चोरी की घटना से गुस्साये स्कूल के छात्र-छात्राओं ने बुधवार को जमकर हंगामा किया। दरअसल ताजा मामला मंगलवार की रात एक बार फिर चोरों ने स्कूल कैंपस में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम देते हुए विद्यालय परिसर में बने स्टेज,नल,मोटर की पाइप, बिजली वायरिंग और पंखों को पूरी क्षतिग्रस्त कर दिया गया है।चोर ऑफिस सहित कमरे का ताला तोड़ने का प्रयास भी किया। यह सब देख सुबह स्कूल पहुंचे छात्र-छात्राओं का गुस्सा भड़क गया और वे लोग विद्यालय कैंपस से बाहर मुख मार्ग पर इकट्ठा होकर जमकर हंगामा करने लगे और विद्यालय की सुरक्षा के लिए नाइट गार्ड की नियुक्ति की मांग कर रहे थे।चूंकि स्कूल में छात्रों का थर्ड सेमेस्टर परीक्षा चल रह...