रामपुर, जनवरी 12 -- रामपुर। नगर पालिका परिषद की 11 माह बाद बुलाई गई बैठक में हंगामा हो गया। अधिकतर सभासदों ने मनमानी का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और बहिर्गमन करते हुए सदन से बाहर आ गए। हालांकि, इस बीच चंद सभासदों ने प्रस्ताव पास कहते हुए हाथ हिलाए। पालिका के ज्यादातर सभासद इस बात से नाराज थे कि बोर्ड की बैठक हर माह क्यों नहीं होती है। बावजूद इसके बीते 11 माह से बोर्ड की बैठक नहीं हुई थी। सोमवार को जब पालिका बोर्ड की बैठक बुलाई गई तो हंगामे के आसार बनते दिखे। लिहाजा, शहर कोतवाली पुलिस ने पालिका को छावनी में तब्दील कर दिया। ईओ दुर्गेश्वर ने पालिका की कार्यवाही शुरू कराई। प्रस्ताव पढ़े जाते इससे पहले ही ज्यादातर सभासद अपनी सीट से उठे और हंगामा करने लगे। देखते ही देखते ये सभासद मीटिंग हॉल से बाहर आ गए। हालांकि, इस बीच पालिकाध्यक्ष सना मानूम ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.