रामपुर, फरवरी 10 -- क्षेत्र के गांव हुसैनगंज के जंगल में शिकारियों के लगाए गए जाल में फंसे तेंदुए की सोमवार दोपहर इलाज के दौरान मौत हो गई। वन विभाग ने रविवार को कड़ी मशक्कत के बाद तेंदुए को रेस्क्यू किया था, लेकिन गंभीर चोटों के चलते उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। तेंदुए की उम्र करीब तीन वर्ष बताई जा रही है। विद्युत लाइन की पेट्रोलिंग के दौरान बिजली कर्मियों ने दो दिन पहले हुसैनगंज गांव के जंगल में एक तेंदुए को घायल अवस्था में देखा गया था। वह दर्द से कराह रहा था। बिजली कर्मियों ने घायल तेंदुए का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद मामले की जानकारी वन विभाग तक पहुंची। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। जांच में सामने आया कि तेंदुआ शिकारियों द्वारा लगाए गए तार के जाल में फंसा हुआ था। जाल से निकलने के प्रयास म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.