रामपुर, सितम्बर 14 -- जिले के परिवहन विभाग की लापरवाही से सरकारी वाहनों के लिए आरक्षित वीजी सीरीज के नंबर को अब निरस्त किया जाएगा। सभी वाहन स्वामियों को वाहन के आखिर के चार अंक सुरक्षित रखकर सीरीज को बदला जाएगा। इसके साथ ही वाहनों पर लगे फास्ट टैक के कार्य के लिए क्रॉस मैपिंग के लिए सूची भेजी जाएगी। वहीं,विभाग की ओर से एआरटीओ रामपुर के खिलाफ निलंबन और पेनल्टी के लिए विभागीय कार्रवाई के लिए शासन को भेजा गया है। शासन की ओर से सरकारी वाहनों की अलग से पहचान रखने के लिए जी सीरीज के पंजीकरण नंबर सिर्फ सरकारी वाहनों के लिए आरक्षित कर दिए थे। जिसके तहत एजी,बीजी,सीजी,डीजी सीरीज के नंबरों को आम वाहन स्वामियों को आवंटित नही किया जा सकता है। मगर रामपुर में बीएफ सीरीज समाप्त होने के बाद निजी वाहनों के लिए बीएच सीरीज खोली जानी थी। लेकिन,विभाग की लापरवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.