अमरोहा, फरवरी 13 -- मंडी धनौरा। रामपुर में अधिवक्ता की दिनदहाड़े हत्या से आक्रोशित स्थानीय बार एसोसिएशन पदाधिकारियों ने गुरुवार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार मूसाराम थारू को सौंपा। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। सरकार से अधिवक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग भी की। तहसील परिसर में जमा हुए अधिवक्ताओं ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि 11 फरवरी को रामपुर जिला न्यायालय में अधिवक्ता फारूख अहमद खान एडवोकेट की गोली मारकर निर्ममता संग हत्या कर दी गई। इससे प्रदेशभर के अधिवक्ताओं में भय व असुरक्षा का माहौल है। बार एसोसिएशन ने दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी, कठोर दंडात्मक कार्रवाई संग अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट को लागू किए जाने की मांग की। कहा कि न्यायालय परिसर में इस तरह की घटना कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करती ...