अमरोहा, फरवरी 13 -- हसनपुर। बुधवार को जनपद रामपुर की बार एसोसिएशन के सदस्य अधिवक्ता फारूक अहमद खान की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या से स्थानीय वकीलों में आक्रोश है। घटना के विरोध में गुरुवार को तहसील बार एसोसिएशन ने तहसील परिसर में प्रदर्शन के बाद राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम हिमांशु उपाध्याय को सौंपा। मांग की गई कि आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए व मृतक अधिवक्ता फारूक अहमद खान के परिवार को डेढ़ करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता एवं उनके परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। अधिवक्ताओं की सुरक्षा एवं भय मुक्त माहौल देने के लिए प्रदेश में अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम लागू करने की मांग की। इस दौरान अध्यक्ष चौधरी गजेंद्र सिंह, महासचिव ब्रजकिशोर, ऋषिपाल सिंह चौहान, चरन सिंह, महबूब आलम, रितेश त्यागी, मनोज कुमार सक्सेना, समरपाल सिंह, ओमपा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.