रामपुर, अप्रैल 28 -- मीना बाजार के 27 दुकानदारों को दुकानें खाली करने के लिए दिए गए समय के बाद सोमवार सुबह से ही नगर पालिका की टीम ने दुकानों को ध्वस्त करना शुरू कर दिया। नगर पालिका ने इन दुकानों को अतिक्रमण बताते हुए बुलडोजर से ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू की। मीना बाजार की कुछ दुकानों पर पूर्व में हुए स्टे आर्डर को एक पक्षीय कार्रवाई ठहराते हुए नगर पालिका ने सेशन कोर्ट में अपील की थी। इस बीच दुकानदार हाईकोर्ट पहुंच गए। जिस पर हाईकोर्ट ने दो माह में निस्तारण का आदेश लोअर कोर्ट को दिया था। इस मामले में 11 अप्रैल को लोअर कोर्ट ने 7 सी प्रार्थना पत्र खारिज करते हुए दुकानदारों को 15 दिन में दुकानें खाली करने का आदेश दिया था। साथ ही यह भी कहा था कि समयावधि पूरी होने पर पालिका को विधिक कार्रवाई का अधिकार होगा। लोअर कोर्ट के इस आदेश के खिलाफ 27...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.