रामपुर, दिसम्बर 22 -- जिले में रह रहे बाहरी लोगों के सत्यापन अभियान के तहत पुलिस ने पश्चिम बंगाल के 111 निवासियों को चिह्नित किया है। एसपी विद्यासागर मिश्र ने इन सभी लोगों की सूची पश्चिम बंगाल पुलिस मुख्यालय को भेजते हुए सत्यापन रिपोर्ट मांगी है। उधर, जिले में 46 कश्मीरी लोग ड्राई फ्रूट, जैकेट, कंबल और रजाई आदि बेच रहे हैं, जिन पर पुलिस की खुफिया इकाई निगरानी बनाए हुए है। पुलिस बाहरी लोगों, विशेषकर बांग्लादेशी, कश्मीरी और पश्चिम बंगाल के नागरिकों के सत्यापन पर विशेष ध्यान दे रही है। चिह्नित पश्चिम बंगाल के ये व्यक्ति जिले के विभिन्न क्षेत्रों में रहकर मजदूरी कर रहे हैं। इनके आधार कार्ड सहित पूरी जानकारी एकत्र कर पश्चिम बंगाल पुलिस को भेज दी गई है। एसपी ने बताया कि शासन के आदेशों के क्रम में कार्रवाई की जा रही है। सत्यापन रिपोर्ट प्राप्त ह...