रामपुर, फरवरी 20 -- डीआईजी मुनीराज जी दो दिन के रामपुर निरीक्षण पर आए हुए थे। शुक्रवार को उन्होंने पुलिस लाइन समेत अन्य विभागों की शाखाओं का निरीक्षण किया। इसके बाद अपराध समीक्षा बैठक की। समीक्षा बैठक में जिले के समस्त थाना प्रभारी मौजूद थे। डीआईजी ने कहा कि दो दिन तक रामपुर में वार्षिक निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण में रामपुर पुलिस का कार्य बेहतर मिला। इसी कारण है कि रामपुर पुलिस प्रदेश में यूपी-112 और डैशबोर्ड में लगातार प्रथम आ रही है। रामपुर पुलिस के सभी अधिकारी बधाई के पात्र है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...